पटना: जक्कनपुर में फायरिंग, SBI क्लर्क गिरफ्तार; देशी पिस्तौल और 13 कारतूस बरामद

पुलिस सूत्रों के अनुसार, फायरिंग की वजह मोहल्ले के कुछ युवकों के साथ तेज बाइक चलाने को लेकर हुआ विवाद था। इसी विवाद के दौरान राजेश कुमार ने जानलेवा फायरिंग की।

Jakkanpur Firing: SBI Clerk Arrested with Country Pistol and 13 Live Cartridges in Patna
Jakkanpur Firing: SBI Clerk Arrested with Country Pistol and 13 Live Cartridges in Patna

पटना: जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर देवी स्थान के पास सोमवार देर शाम हुई फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का सत्यापन किया, जहां से दो खाली कारतूस बरामद हुए।

पुलिस ने इस घटना की त्वरित छानबीन करते हुए आरोपी राजेश कुमार उर्फ गुनु चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। राजेश गांधी मैदान स्थित एक एसबीआई शाखा में क्लर्क के पद पर कार्यरत है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, फायरिंग की वजह मोहल्ले के कुछ युवकों के साथ तेज बाइक चलाने को लेकर हुआ विवाद था। इसी विवाद के दौरान राजेश कुमार ने जानलेवा फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी और कोई हताहत नहीं हुआ।

जक्कनपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से एक देशी पिस्तौल, 11 जिंदा कारतूस और 2 खाली कारतूस बरामद किए। पुलिस अब पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale