जबलपुर जिले के बरगी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अपने पति, जेठ और ससुर पर बंदूक की नोक पर अपहरण कर गैंगरेप का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता का विवाह वर्ष 2021 में नरसिंहपुर में हुआ था। शादी के बाद से ही वह ससुराल पक्ष की मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर मायके में रह रही थी।
महिला के अनुसार, 28 अप्रैल को उसके पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने बंदूक दिखाकर उसका अपहरण कर लिया और उसे जबरन नरसिंहपुर ले जाकर गैंगरेप किया।
किसी तरह ससुराल वालों की कैद से आजाद होकर जब महिला अपने घर पहुंची, तो उसने बरगी थाने में पति सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
बरगी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।
