जबलपुर: जबलपुर की 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ मंडला में गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़िता को तीन दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
पीड़ित बच्ची के परिवार ने इस संबंध में जबलपुर के लार्डगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, छात्रा 23 अप्रैल को आरोपी के बुलाने पर जबलपुर से बस में मंडला गई थी। मंडला में आरोपी राजन और उसके एक दोस्त ने मिलकर उसे बंधक बनाया और उसके साथ गैंगरेप किया।
बताया जा रहा है कि पीड़िता की आरोपी राजन से दोस्ती एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी और उसका दोस्त फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पीड़िता छात्रा और आरोपी के बीच पिछले एक साल से बातचीत चल रही थी और मंडला निवासी आरोपी राजन लड़की से मिलने जबलपुर भी आया था।
