जबलपुर: शादी में गाना बजाने को लेकर चला चाकू, युवक गंभीर घायल, आरोपी फरार

चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की पहचान साहिल पटेल के रूप में हुई है, जिसे तत्काल जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Jabalpur: Man Stabbed Over Song Dispute at Wedding, Accused on the Run
Jabalpur: Man Stabbed Over Song Dispute at Wedding, Accused on the Run

जबलपुर: जबलपुर के पाटन नगर में चल रहे एक शादी समारोह में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मनपसंद गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी हो गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की पहचान साहिल पटेल के रूप में हुई है, जिसे तत्काल जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि साहिल पटेल और आरोपी नीलेश पटेल के बीच अपनी पसंद के गाने बजाने को लेकर बहस हुई थी। इसी दौरान नीलेश ने अपने पास रखे चाकू से साहिल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए और मौके से फरार हो गया।

परिजनों की शिकायत पर पाटन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी नीलेश पटेल की तलाश शुरू कर दी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale