ग्वालियर: दूध लेने जा रही महिला से चेन लूटी, सीसीटीवी में कैद

Gwalior: Woman Robbed of Chain While Going for Milk, Caught on CCTV
Gwalior: Woman Robbed of Chain While Going for Milk, Caught on CCTV

ग्वालियर: महाराजपुरा थाना क्षेत्र के गिरगांव गेट के पास आज सुबह करीब 6 बजे दूध लेने जा रही वंदना भदौरिया नामक महिला के साथ लूट की घटना हुई। दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए।

पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास में जुटी है। महाराजपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale