पटना: गोपाल खेमका हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य शूटर उमेश यादव समेत चार गिरफ्तार

सटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को पटना म्यूजियम के सामने स्थित उदयगिरी अपार्टमेंट में छापेमारी की, जहां से दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

Gopal Khemka Murder: Main Shooter Umesh Yadav and Three Others Arrested in Patna
Gopal Khemka Murder: Main Shooter Umesh Yadav and Three Others Arrested in Patna

पटना: राजधानी पटना में हुए चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल मुख्य शूटर उमेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ ही तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शूटर उमेश यादव को पटना सिटी इलाके से दबोचा गया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार और वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर पास ही के एक अपार्टमेंट में छिप गया था।

एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को पटना म्यूजियम के सामने स्थित उदयगिरी अपार्टमेंट में छापेमारी की, जहां से दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। यह वही अपार्टमेंट है जहां घटना के तुरंत बाद शूटर ने पनाह ली थी। इस फ्लैट के मालिक, एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति हैं, जिनसे पुलिस गहन पूछताछ कर रही है कि क्या वे इस शूटर की पहचान से वाकिफ थे या नहीं।

चौंकाने वाली बात यह है कि जिस अपार्टमेंट में शूटर ने शरण ली थी, उसमें पटना के कई बड़े व्यापारी, उच्च अधिकारी और वीआईपी लोग रहते हैं। इससे मामले की संवेदनशीलता और भी बढ़ गई है।

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में शूटर ने स्वीकार किया है कि गोपाल खेमका की हत्या के लिए उसे 10 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी, जिसमें से एक लाख रुपये एडवांस में दिए गए थे। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि सुपारी देने वाला शख्स कौन है। पुलिस इस एंगल से भी गहन जांच में जुटी है और कई ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

फिलहाल पुलिस की यह कार्रवाई हत्याकांड की तह तक पहुंचने की दिशा में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale