मंडोली जेल में गैंगस्टर सलमान त्यागी ने की खुदकुशी, पुलिस में हड़कंप

सलमान त्यागी पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे दर्जनों गंभीर मामले दर्ज थे। वह मकोका मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद जेल में सजा काट रहा था।

Gangster Salman Tyagi Found Dead After Alleged Suicide in Mandoli Jail
Gangster Salman Tyagi Found Dead After Alleged Suicide in Mandoli Jail

दिल्ली की मंडोली जेल नंबर 15 में गैंगस्टर सलमान त्यागी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शनिवार सुबह वह एक चादर से फंदे पर लटका हुआ मिला। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जेल प्रशासन के अनुसार सुबह सलमान के फांसी पर लटके होने की सूचना मिली थी। उसे तुरंत जेल के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है।

सलमान त्यागी पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे दर्जनों गंभीर मामले दर्ज थे। वह मकोका मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद जेल में सजा काट रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale