पंचकूला: पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा और रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत, परिवार पर FIR दर्ज

पुलिस ने पड़ोसी की शिकायत और वीडियो के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 61 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है।

Former Punjab DGP, Ex-Minister Booked for Murder After Son Akeel Akhtar's Suspicious Death in Panchkula
Former Punjab DGP, Ex-Minister Booked for Murder After Son Akeel Akhtar's Suspicious Death in Panchkula

Aqil Akhtar death: पंचकूला में पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना, बेटी और पुत्रवधू समेत परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ हत्या और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप में FIR दर्ज की है।

यह एफआईआर अकील के पड़ोसी शमसुद्दीन की शिकायत पर दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अकील की पत्नी और उनके पिता के बीच अवैध संबंध थे और इस षड्यंत्र में रजिया सुल्ताना भी शामिल थीं।

मामला 16 अक्टूबर की देर रात अकील अख्तर की मौत के बाद सामने आए एक वीडियो पर आधारित है। प्रारंभ में परिवार ने मौत को दवाइयों की ओवरडोज से जोड़कर बताया था। लेकिन 27 अगस्त का वीडियो सामने आया है, जिसमें अकील ने अपने परिवार के सदस्यों पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया और पिता-पत्नी के अवैध संबंधों का भी उल्लेख किया।

पुलिस ने पड़ोसी की शिकायत और वीडियो के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 61 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है। इस नए मोड़ के बाद पूर्व DGP और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale