दिल्ली: नाबालिग बच्ची से यौन उत्पीड़न के बाद हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बच्ची के शव को एक ब्रीफकेस में छिपाया था ताकि वह उसे कहीं फेंक सके, लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Delhi: Minor Girl Sexually Assaulted and Murdered, Police Searching for Accused; Case Filed Under POCSO Act
Delhi: Minor Girl Sexually Assaulted and Murdered, Police Searching for Accused; Case Filed Under POCSO Act

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग बच्ची से यौन उत्पीड़न के बाद उसकी हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 7 जून को रात लगभग 8:41 बजे थाना दयालपुर को नेहरू विहार में एक नाबालिग बच्ची (तकरीबन 11 साल) के साथ यौन उत्पीड़न के संबंध में एक कॉल मिली। नेहरू विहार की गली नंबर 2 में घटनास्थल पर पहुंचने पर दयालपुर पुलिस टीम ने पाया कि बच्ची के पिता उसे बेहोशी की हालत में जेपीसी अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बच्ची के शव को एक ब्रीफकेस में छिपाया था ताकि वह उसे कहीं फेंक सके, लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रथम दृष्टया बच्ची के चेहरे पर स्पष्ट चोटें देखीं और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। अपराध और एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीमें फिलहाल घटनास्थल का निरीक्षण कर रही हैं और साक्ष्य जुटा रही हैं।

इस संबंध में एफआईआर संख्या 300/25 यू/एस 103(1)/66/13(2) बीएनएस और 6 पोक्सो एक्ट के तहत थाना दयालपुर में मामला दर्ज किया गया है। सुराग जुटाने और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीमें तैनात की गई हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale