गुड़गांव: दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर शनिवार को स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात बदमाश रोमिल वोहरा एक मुठभेड़ में मारा गया। यह मुठभेड़ गुड़गांव के पास हुई, जहां दोनों ओर से गोलियां चलीं।
रोमिल वोहरा पर यमुनानगर में तिहरे हत्याकांड और कुरुक्षेत्र में शांतनु मर्डर केस का मुख्य आरोपी होने का आरोप था। लंबे समय से फरार रोमिल की गिरफ्तारी के प्रयास में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया।
पुलिस के अनुसार, रोमिल ने खुद को घिरा देखकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मुठभेड़ में मारा गया, जबकि इस दौरान हरियाणा एसटीएफ के दो जवान भी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुठभेड़ स्थल से हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की फॉरेंसिक और तकनीकी जांच कर रही है।

