भोपाल: बैरागढ़ थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां ओला ऑटो चालक आमिर शाहिद ने एक महिला यात्री के साथ अश्लील हरकत की। महिला के मुताबिक, आरोपी ने बाथरूम जाने का बहाना बनाकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसे अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया।
आरोपी ऐशबाग क्षेत्र का रहने वाला है और घटना के बाद पीड़िता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
भोपाल पुलिस ने बताया कि आरोपी आमिर शाहिद के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
