भोपाल: भोपाल के टीआईटी कॉलेज छात्रा शोषण मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी साहिल सोशल मीडिया पर ‘निक्की’ नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर हिंदू नाम बताकर लड़कियों से दोस्ती करता था।
वहीं, पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपियों में से एक अली ने अपने मोबाइल फोन से सारा डेटा डिलीट कर दिया था। पुलिस अब अली के मोबाइल से डेटा रिकवर करने के लिए उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि अली ने ब्लैकमेलिंग का तरीका मुख्य आरोपी फरहान से सीखा था।
इस मामले की जांच कर रही एसआईटी की टीम जल्द ही इंदौर जाएगी, क्योंकि जांच में पता चला है कि इंदौर में फरहान ने एक पीड़िता के साथ जबरदस्ती की थी। पुलिस आरोपियों के अलावा इस पूरे मामले में उनके परिजनों की भूमिका की भी जांच करेगी। इस मामले से जुड़े एक अन्य आरोपी हामिद की पहले ही मौत हो चुकी है।
