बरेली में शर्मनाक: महिला डॉक्टर को नशीली दवा पिलाकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 50 लाख

Bareilly Gym Trainer Rape Case: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम ट्रेनर अकरम खान को महिला डॉक्टर के साथ नशीली दवा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो के जरिए 50 लाख रुपये मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जिम में लगे सीसीटीवी का इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग के लिए करता था।

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक रूहानी कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक जिम ट्रेनर ने विश्वास के रिश्ते को कलंकित करते हुए एक महिला डॉक्टर के साथ नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने सीसीटीवी के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर डॉक्टर को लंबे समय तक ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी जिम ट्रेनर और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

नशीली दवा और ब्लैकमेलिंग का खेल

पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी अकरम खान सिविल लाइंस क्षेत्र के मुख्य डाकघर के पास ‘अल्टीमेट फिटनेस क्लब’ नाम से जिम चलाता था। आरोप है कि मई 2024 से ही अकरम जिम में महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर उनका यौन शोषण कर रहा था। उसने जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए डॉक्टर की अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ली थी।

वीडियो बनाने के बाद अकरम ने डॉक्टर को डराना-धमकाना शुरू कर दिया। लोक-लाज और सामाजिक प्रतिष्ठा के डर से पीड़िता पहले तो खामोश रही और आरोपी को लाखों रुपये देती रही। लेकिन जब अकरम की लालच बढ़ गई और उसने पहले 10 लाख और फिर 50 लाख रुपये की मोटी डिमांड रखी, तब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

भाई के साथ मिलकर दी धमकी

इस अपराध में अकरम का भाई आलम भी बराबर का भागीदार निकला। पुलिस ने खुलासा किया है कि दोनों भाई मिलकर पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। वे डॉक्टर का पीछा करते थे और उनके बच्चों की लोकेशन तक की जानकारी रखते थे, जिससे पीड़िता भारी मानसिक दबाव में जी रही थी।

पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की गिड़गिड़ाहट

पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अकरम खान और उसके भाई आलम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

दिलचस्प बात यह है कि जिम में महिला को धमकाने वाला शातिर जिम ट्रेनर पुलिस की गिरफ्त में आते ही घुटनों पर आ गया। पुलिस कस्टडी में आरोपी अपने किए के लिए माफी मांगने लगा और उसके तेवर पूरी तरह ढीले पड़ गए। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इन आरोपियों ने किसी और महिला को भी इस तरह अपना शिकार बनाया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale