बलिया में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से दो बहनों की मौत, ऊर्जा मंत्री ने जेई और एसडीओ को किया निलंबित

मंत्री शर्मा ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने मृतक बच्चियों के परिजनों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन भी दिया।

Ballia: Heartbreaking Tragedy as Two Sisters are Electrocuted; JE, SDO Suspended
Ballia: Heartbreaking Tragedy as Two Sisters are Electrocuted; JE, SDO Suspended

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। स्कूल से घर लौट रही दो सगी बहनें टूटे बिजली के तार की चपेट में आ गईं और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना जीराबस्ती क्षेत्र के तुला ब्रम्ह बाबा स्थान के पास हुई, जहां तार पानी में गिरा था। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई।

ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए बच्चियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए JE आशुतोष पांडे और SDO अनिल कुमार को निलंबित कर दिया। साथ ही अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया गया।

मंत्री शर्मा ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने मृतक बच्चियों के परिजनों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन भी दिया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale