नई दिल्ली: दिल्ली के बवाना इलाके में आज शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, उन्हें शाम करीब 6 बजकर 22 मिनट पर बादली थाना क्षेत्र में गोलीबारी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि चंदन झा, उम्र 20 वर्ष, निवासी यादव नगर, को गोली लगी है और उसे अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस ने बताया कि अस्पताल में चंदन झा को मृत घोषित कर दिया गया। यह घटना बवाना रोड, बादली में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
