Gold Silver Price Today 13 May 2026: सोने-चांदी की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानें आज के ताजा रेट

Gold Silver Price Today 13 May 2026: घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। एक ही दिन में सोने के दामों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया, जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोना और चांदी दोनों 6 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए।

Gold and Silver Price Today
Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price Today 13 May 2026: घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सरकार द्वारा कीमती धातुओं पर आयात शुल्क (इंपोर्ट ड्यूटी) में भारी बढ़ोतरी के फैसले के बाद बाजार में जबरदस्त उबाल देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी के भाव 6 प्रतिशत से ज्यादा उछल गए। यह पहली बार है जब घरेलू बाजार में एक ही दिन के भीतर कीमतों में इतनी ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है। इस तेजी के पीछे पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव और सरकार द्वारा कस्टम ड्यूटी को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर सीधे 15 प्रतिशत करना मुख्य कारण माना जा रहा है।

सोने के भाव

भारत में आज 24 कैरेट सोने का भाव 16,804 रुपये प्रति ग्राम पहुंच गया है, जो कल के मुकाबले 1,391 रुपये ज्यादा है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,68,040 रुपये हो गई है। 22 कैरेट सोना आज 15,405 रुपये प्रति ग्राम बिक रहा है, जिसमें 1,275 रुपये की तेजी आई है। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का रेट 1,54,050 रुपये पहुंच गया है। इसके अलावा 18 कैरेट सोने का दाम 12,607 रुपये प्रति ग्राम हो गया है, जो कल से 1,043 रुपये अधिक है। 10 ग्राम 18 कैरेट सोने की कीमत 1,26,070 रुपये दर्ज की गई है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरट सोना आज22 कैरट सोना आज18 कैरट सोना आज
लखनऊ₹16,804₹15,405₹12,607
जयपुर₹16,804₹15,405₹12,607
दिल्ली₹16,804₹15,405₹12,607
पटना₹16,794₹15,395₹12,597
मुंबई₹16,789₹15,390₹12,592
अहमदाबाद₹16,794₹15,395₹12,597
पुणे₹16,789₹15,390₹12,592
कोलकाता₹16,789₹15,390₹12,592
मेरठ₹16,804₹15,405₹12,607
लुधियाना₹16,804₹15,405₹12,607

चांदी के भाव

चांदी की कीमतों में भी आज आग लगी हुई है। एक ही दिन में चांदी का भाव 20,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गया है, जिससे अब 1 किलो चांदी की कीमत 3,10,000 रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में चांदी की कीमतों में कुल 35,000 रुपये की तेजी आई है। एमसीएक्स पर चांदी करीब 22,400 रुपये की उछाल के साथ 3 लाख के पार निकल गई है।

देश के प्रमुख शहरों में चांदी के दाम

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किग्रा
लखनऊ₹3,100₹31,000₹3,10,000
जयपुर₹3,100₹31,000₹3,10,000
दिल्ली₹3,100₹31,000₹3,10,000
पटना₹3,100₹31,000₹3,10,000
मुंबई₹3,100₹31,000₹3,10,000
अहमदाबाद₹3,100₹31,000₹3,10,000
पुणे₹3,100₹31,000₹3,10,000
कोलकाता₹3,300₹33,000₹3,30,000
मेरठ₹3,100₹31,000₹3,10,000
लुधियाना₹3,100₹31,000₹3,10,000

सरकार ने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी है। इसमें 10 फीसदी बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5 फीसदी एग्रीकल्चरल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) शामिल है। प्लैटिनम पर भी आयात शुल्क 6.4 फीसदी से बढ़ाकर 15.4 फीसदी किया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद आयात महंगा हो गया, जिसका सीधा असर घरेलू बाजार में कीमतों पर दिखाई दे रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक बाजार में मजबूती बनी रहती है और आयात शुल्क में राहत नहीं मिलती, तो आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दामों में और तेजी देखने को मिल सकती है। ऐसे में शादी-ब्याह या निवेश के लिए खरीदारी करने वालों को अभी से रणनीति बनाकर चलने की जरूरत होगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale