Gold Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट का भाव ₹1.59 लाख के पारGold Price Today 25 May 2026: 

Gold Price Today 25 May 2026: घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली। कमजोर अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ा है।

Gold and Silver Price Today (Image Credit: Pixabay)
Gold and Silver Price Today (Image Credit: Pixabay)

Gold Price Today 25 May 2026: घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोमवार को सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर पड़ते अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट ने सोने को घरेलू बाजार के साथ-साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी अच्छा सहारा दिया है। दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता में किसी संभावित सफलता की उम्मीद से वैश्विक स्तर पर महंगाई की चिंताएं थोड़ी कम हुई हैं, जिसका सीधा असर सर्राफा बाजार पर दिख रहा है। डॉलर इंडेक्स में आज लगभग 0.30% की गिरावट आई है, जिससे दूसरी मुद्राओं वाले खरीदारों के लिए डॉलर-मूल्य वाले बुलियन (सोना-चांदी) सस्ते हो गए हैं।

भारत में आज सोने की कीमत (Gold Price Today)

देशभर के प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 15,953 रुपये प्रति ग्राम पहुंच गई, जो पिछले कारोबारी दिन की तुलना में 32 रुपये अधिक है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,59,530 रुपये हो गया है। 22 कैरेट सोने की कीमत 14,625 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई, जबकि 10 ग्राम का रेट 1,46,250 रुपये तक पहुंच गया। 18 कैरेट सोना भी महंगा हुआ है और इसका भाव 11,964 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया।

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव (प्रति 1 ग्राम)

भारत के अलग-अलग शहरों में आज सोने के दाम इस प्रकार रहे:

शहर24K22K18K
लखनऊ₹15,953₹14,625₹11,964
जयपुर₹15,953₹14,625₹11,964
दिल्ली₹15,953₹14,625₹11,964
पटना₹15,943₹14,615₹11,959
मुंबई₹15,938₹14,610₹11,954
अहमदाबाद₹15,943₹14,615₹11,959
पुणे₹15,938₹14,610₹11,954
कोलकाता₹15,938₹14,610₹11,954
मेरठ₹15,953₹14,625₹11,964
लुधियाना₹15,953₹14,625₹11,964

MCX पर सोना-चांदी दोनों हुए महंगे

घरेलू वायदा बाजार MCX पर भी सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी देखने को मिली। MCX गोल्ड जून वायदा 0.40 प्रतिशत बढ़कर 1,59,315 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं MCX सिल्वर जुलाई वायदा 1.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,75,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता नजर आया।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में 5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के बाद डॉलर इंडेक्स कमजोर हुआ है। डॉलर कमजोर होने से अन्य मुद्राओं में खरीदारी करने वाले निवेशकों के लिए सोना सस्ता हो जाता है, जिससे इसकी मांग बढ़ती है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड 98 डॉलर प्रति बैरल से नीचे कारोबार कर रहा है। माना जा रहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की संभावनाओं ने वैश्विक बाजार को राहत दी है, लेकिन निवेशक अब भी सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने को प्राथमिकता दे रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात और डॉलर की चाल आने वाले दिनों में सोने की कीमतों की दिशा तय करेंगे। अगर वैश्विक अनिश्चितता बनी रहती है तो सोने में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale