Gold Price Today 22 May: सोने की कीमतों में फिर गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

Gold Price Today 22 May 2026: भारत में आज सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर मिले-जुले संकेत, डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका के कारण गोल्ड प्राइस दबाव में रहे।

Gold Jewellery (Image Credit: Pixabay)
Gold Jewellery (Image Credit: Pixabay)

Gold Price Today 22 May 2026: वैश्विक बाजार में कमजोर संकेतों और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर मिले-जुले संकेतों के बीच शुक्रवार, 22 मई को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड और स्पॉट सिल्वर करीब 1 फीसदी तक टूट गए, जिसका असर घरेलू सर्राफा बाजार में भी देखने को मिला।

इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी WTI क्रूड 97 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार कर रहा है, जबकि ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाई बढ़ने की आशंका है, जिसके चलते ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना तेज हो गई है। ऐसे माहौल में सोने की मांग कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है।

भारत में आज सोने का भाव (Gold Rate Today)

भारत के सर्राफा बाजार में आज शुद्ध सोने यानी 24 कैरेट सोने का भाव 15,964 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है, जो कि बीते कल की तुलना में 59 रुपये कम है। इसी तरह, जेवर बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 14,625 रुपये प्रति ग्राम रही, जिसमें कल के मुकाबले 50 रुपये की गिरावट आई है। वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट आज 43 रुपये की कमी के साथ 11,967 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है।

MCX पर सोने की कीमत में गिरावट

घरेलू वायदा बाजार (MCX) की बात करें तो आज सुबह के कारोबारी सत्र में सोने के दामों में कमजोरी देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले कमजोर संकेतों, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में बढ़ती महंगाई के कारण ब्याज दरें बढ़ाए जाने की चिंताओं ने बाजार पर दबाव बनाया है। एमसीएक्स पर जून महीने की एक्सपायरी वाला सोने का वायदा सौदा 0.25% की गिरावट के साथ 1,59,202 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया।

आज प्रमुख शहरों में सोने के दाम (प्रति ग्राम)

शहर24K22K18K
दिल्ली₹15,964₹14,625₹11,967
लखनऊ₹15,964₹14,625₹11,967
जयपुर₹15,964₹14,625₹11,967
पटना₹15,954₹14,625₹11,967
मुंबई₹15,949₹14,620₹11,962
अहमदाबाद₹15,954₹14,625₹11,967
पुणे₹15,949₹14,620₹11,962
कोलकाता₹15,949₹14,620₹11,962
मेरठ₹15,964₹14,625₹11,967
लुधियाना₹15,964₹14,625₹11,967

लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट की ओर सोना

अमेरिकी बाजारों में भी सोने की कीमतें लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रही हैं, क्योंकि मध्य-पूर्व के तनाव की वजह से कच्चे तेल के दाम बढ़ने से अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंकाएं गहरी हो गई हैं। आमतौर पर जब ब्याज दरें ऊंची होती हैं, तो बिना किसी फिक्स्ड रिटर्न वाले एसेट जैसे सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिलती है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale