पीएम मोदी ने पोंगल पर तमिल रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा की, देशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने देशवासियों को पोंगल की बधाई दी और कहा कि यह पर्व प्रकृति, परिवार और समाज के बीच संतुलन स्थापित करने का मार्ग दिखाता है। उन्होंने बताया कि इस समय देशभर में लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ बिहू और अन्य त्योहारों का उत्साह है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोंगल के त्योहार पर तमिल रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के घर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने गाय और बछड़े को चारा खिलाया और उनकी माला पहनाकर पूजा की।

पीएम मोदी ने देशवासियों को पोंगल की बधाई दी और कहा कि यह पर्व प्रकृति, परिवार और समाज के बीच संतुलन स्थापित करने का मार्ग दिखाता है। उन्होंने बताया कि इस समय देशभर में लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ बिहू और अन्य त्योहारों का उत्साह है।

प्रधानमंत्री ने तमिल संस्कृति के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि तमिल विरासत पूरे भारत और मानवता की साझा धरोहर है। उन्होंने पिछले वर्ष तमिल संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेने के अनुभव साझा किए, जिनमें गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में पूजा, वाराणसी में काशी तमिल संगम और पंबन पुल के उद्घाटन के दौरान तमिल इतिहास का अध्ययन शामिल था।

पीएम मोदी ने कहा कि पोंगल जैसे त्योहार “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को मजबूत करते हैं और सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का संदेश देते हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale