नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और उसके बाद मंदिर परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिल्ली में स्वच्छता अभियान को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
उन्होंने कहा, “दिल्ली में सिविक एजेंसियों और सरकार द्वारा एनडीएमसी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है… हमने सभी को एक संदेश दिया है कि दिल्ली में सफाई अभियान को दुरुस्त करने के लिए सबको अब सड़कों पर उतरना होगा… सभी इस स्वच्छता अभियान में जुड़कर एक बेहतर दिल्ली, सुंदर दिल्ली को सामने लाने का प्रयास करें… मैं समझती हूं कि साफ दिल्ली लोगों का अधिकार है…”
आज कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर NDMC द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। यह आयोजन हमारी राजधानी को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) May 6, 2025
यह अभियान माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा प्रारंभ… pic.twitter.com/zdfYj48FKH
मुख्यमंत्री ने दिल्ली के नागरिकों से अपील की कि वे इस स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि साफ-सुथरा वातावरण सभी नागरिकों का अधिकार है और सरकार इसे सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
स्वच्छ दिल्ली, स्वस्थ दिल्ली
— CMO Delhi (@CMODelhi) May 6, 2025
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता का प्राचीन हनुमान मंदिर, कनॉट प्लेस में NDMC के ‘स्वच्छता अभियान’ में हिस्सा लेने के बाद मीडिया वक्तव्य। #ViksitDelhi @gupta_rekha pic.twitter.com/4pEAHDXtjK
