पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर लंबी बातचीत: वैश्विक साझेदारी और व्यापार को मजबूत करने पर ज़ोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर लंबी और गर्मजोशी भरी बातचीत की। बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत–अमेरिका के व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की और हर क्षेत्र में लगातार मजबूत हो रहे सहयोग पर संतोष जताया।

Modi-Trump phone call: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर लंबी और गर्मजोशी भरी बातचीत की। बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत–अमेरिका के व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की और हर क्षेत्र में लगातार मजबूत हो रहे सहयोग पर संतोष जताया। प्रधानमंत्री ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की।

पीएम मोदी ने बताया कि उनकी बातचीत बहुत सकारात्मक रही। उन्होंने लिखा कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति पर चर्चा की और क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका वैश्विक शांति, स्थिरता और विकास के लिए आगे भी साथ मिलकर काम करते रहेंगे।

बातचीत में दोनों देशों ने व्यापार को बढ़ावा देने और आर्थिक साझेदारी को आगे ले जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इसके साथ ही ‘COMPACT’ यानी Catalyzing Opportunities for Military Partnership, Accelerated Commerce & Technology को लागू करने को लेकर भी बातचीत हुई। इसमें रक्षा, ऊर्जा, सुरक्षा और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को नई ऊंचाई देने पर सहमति बनी। दोनों नेताओं ने इस बात पर खुशी जताई कि हर क्षेत्र में सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है।

इसके अलावा पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने अलग-अलग क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। दोनों इस बात पर सहमत हुए कि साझा चुनौतियों का समाधान निकालने और साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए नजदीकी सहयोग जारी रहेगा। ध्यान देने वाली बात है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के बाद मोदी और ट्रंप के बीच यह पहली बातचीत थी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale