नई दिल्ली: पाकिस्तान से आने वाले कंटेंट और मीडिया पर सख्त रुख अपनाते हुए भारत सरकार ने पाकिस्तानी वेबसाइट्स के साथ-साथ कुछ प्रमुख बालोच न्यूज पोर्टलों को भी ब्लॉक कर दिया है। इन वेबसाइट्स में प्रमुख हैं — The Balochistan Post, Balochistan Times, और Balochistan Post English।
ये वेबसाइट्स अक्सर पाकिस्तान सरकार की आलोचना करती थीं और बालोचिस्तान क्षेत्र में मानवाधिकार हनन, सैन्य दमन, और अलगाववादी आंदोलनों की रिपोर्टिंग करती थीं। ये पोर्टल Anti-Pakistan माने जाते रहे हैं, लेकिन इनकी पत्रकारिता को बालोच एक्टिविस्ट्स ने “आवाज़ उठाने का माध्यम” बताया।
ब्लॉक किए जाने पर बालोचिस्तान से जुड़े कई समूहों और कार्यकर्ताओं ने भारत के इस कदम पर दुख जताया है। उनका कहना है कि ये निर्णय “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला” है, और इससे उन्हें अपनी बात रखने के सीमित प्लेटफॉर्म भी खत्म होते नजर आ रहे हैं।
भारत सरकार की तरफ से अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा, राजनयिक संतुलन, और आंतरिक स्थिरता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
