Bihar CM Oath Ceremony: नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, गांधी मैदान में NDA सरकार का गठन

Nitish Kumar Oath Ceremony: बिहार में नई एनडीए सरकार का औपचारिक रूप से गठन हो गया है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में जनता दल (यूनाइटेड) के सर्वोच्च नेता नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Nitish Kumar Takes Oath as Bihar's Chief Minister for the 10th Time at Gandhi Maidan
Nitish Kumar Takes Oath as Bihar's Chief Minister for the 10th Time at Gandhi Maidan

Nitish Kumar Oath Ceremony: बिहार में नई एनडीए सरकार का औपचारिक रूप से गठन हो गया है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में जनता दल (यूनाइटेड) के सर्वोच्च नेता नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नीतीश कुमार के साथ उनकी नई कैबिनेट के 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें बीजेपी के 14 और जेडीयू कोटे के 8 मंत्री शामिल हैं। 26 नए मंत्रियों में एक मुस्लिम और 3 महिलाएँ शामिल हैं। वहीं, पहली बार विधानसभा पहुँचे 3 विधायक भी मंत्री बने हैं।

प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय नेताओं की शिरकत

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री उपस्थित थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, राजस्थान के भजनलाल शर्मा, गुजरात के भूपेंद्र पटेल सहित कई बड़े नेता मंच पर मौजूद रहे।

गांधी मैदान को पूरी तरह सजाया गया था और हजारों जेडीयू-भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग समारोह में शामिल हुए। मंच पर ‘बिहार में फिर एक बार- नीतीश कुमार’ के नारे गूंजते रहे।

शपथ लेने वाले मंत्री और गठबंधन दल

गांधी मैदान में नीतीश के अलावा एनडीए सरकार के 26 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली है। बीजेपी विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी और उपनेता विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम के रूप में मंत्री पद की शपथ ली। बीजेपी कोटे से मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संजय सिंह, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र पासवान, श्रेयसी सिंह, और डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से भी आठ मंत्रियों ने शपथ ली है। जेडीयू से मंत्री पद की शपथ लेने वालों में विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मो. जमा खान, मदन सहनी और डॉ. प्रमोद कुमार का नाम शामिल है।

इसके अलावा, चिराग की पार्टी (एलजेपी-रामविलास) से संजय कुमार पासवान और संजय सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। उधर, जीतन राम मांझी की पार्टी (हम) की ओर से संतोष कुमार सुमन और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी (आरएलएम) की ओर से दीपक प्रकाश ने भी नई सरकार के मंत्री के रूप में शपथ ली है।

नीतीश कुमार का 10वां ऐतिहासिक कार्यकाल

नीतीश कुमार ने इस बार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है। नीतीश ने पहली बार नवंबर 2005 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 2010, 2015 (दो बार), 2017, 2020, 2022 (दो बार) और 2024 में शपथ ली थी। अब उन्होंने अपना 10वां कार्यकाल शुरू कर दिया है और वह बिहार के अब तक सबसे लंबे वक्त तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं में से एक बन गए हैं।

हालिया विधानसभा चुनाव में एनडीए ने प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी की। एनडीए ने 202 सीटें जीतकर विपक्षी महागठबंधन के 35 सीटों पर जीत को मात दी। नई सरकार के गठन के साथ बिहार में एनडीए की मजबूत वापसी हुई है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale