Aqil Akhtar death: पंचकूला में पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना, बेटी और पुत्रवधू समेत परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ हत्या और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप में FIR दर्ज की है।
यह एफआईआर अकील के पड़ोसी शमसुद्दीन की शिकायत पर दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अकील की पत्नी और उनके पिता के बीच अवैध संबंध थे और इस षड्यंत्र में रजिया सुल्ताना भी शामिल थीं।
मामला 16 अक्टूबर की देर रात अकील अख्तर की मौत के बाद सामने आए एक वीडियो पर आधारित है। प्रारंभ में परिवार ने मौत को दवाइयों की ओवरडोज से जोड़कर बताया था। लेकिन 27 अगस्त का वीडियो सामने आया है, जिसमें अकील ने अपने परिवार के सदस्यों पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया और पिता-पत्नी के अवैध संबंधों का भी उल्लेख किया।
Former Punjab DGP Mohammad Mustafa and his wife, a former minister of Punjab, have been booked in an FIR. The mysterious death of Mohammad Mustafa’s son, Aqeel Akhtar, has taken a serious turn after a video surfaced in which he made serious allegations against his father.… pic.twitter.com/PlWe2g0OSV
— Gagandeep Singh (@Gagan4344) October 21, 2025
पुलिस ने पड़ोसी की शिकायत और वीडियो के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 61 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है। इस नए मोड़ के बाद पूर्व DGP और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
