भोपाल: लव जिहाद केस में बड़ा खुलासा, फरहान और अली पर गैंगरेप की FIR दर्ज, हामिद की आत्महत्या का केस भी फिर खुलेगा

आरोपी फरहान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे 13 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Bhopal Love Jihad Case: Gangrape FIR Filed Against Farhan and Ali, Hamid’s Suicide Case to Reopen
Bhopal Love Jihad Case: Gangrape FIR Filed Against Farhan and Ali, Hamid’s Suicide Case to Reopen

भोपाल: भोपाल लव जिहाद मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है और नए खुलासे हो रहे हैं। मुख्य आरोपी फरहान और अली के खिलाफ अब गैंगरेप की FIR भी दर्ज की गई है। यह इस मामले में दर्ज पांचवीं FIR है, जिस पर बागसेवनिया थाने में जीरो पर कार्रवाई की गई है।

आरोपी फरहान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे 13 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि, अशोका गार्डन पुलिस कल उसे फिर से रिमांड पर ले सकती है।

इस बीच, मामले में शामिल एक अन्य आरोपी हामिद की आत्महत्या का केस भी फिर से खोला जाएगा। हामिद भी इस गिरोह का हिस्सा था और उस पर दुष्कर्म के लिए कमरा दिलाने का आरोप था। कुछ समय पहले उसने आत्महत्या कर ली थी। ऐशबाग पुलिस अब उसकी खुदकुशी की डायरी को फिर से खोलकर आत्महत्या के कारणों का पता लगाएगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale