1xBet मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED कर रही है उर्वशी रौतेला से पूछताछ, ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म का किया था विज्ञापन

ईडी की जांच में सामने आया है कि कई ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म गैरकानूनी तरीके से भारत में कारोबार फैला रहे हैं, जिनमें 1xBet भी शामिल है। जांच एजेंसी यह समझना चाहती है कि इन सेलेब्रिटीज़ की भूमिका इन ऐप्स के प्रचार और पब्लिसिटी में किस हद तक रही।

Online Betting Scandal: Urvashi Rautela Interrogated by ED for Advertising 1xBet
Online Betting Scandal: Urvashi Rautela Interrogated by ED for Advertising 1xBet

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला से ऑनलाइन बेटिंग और गेमिंग प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) पूछताछ कर रही है। 1xBet पर भारत में 22 करोड़ यूजर्स मौजूद हैं, और हाल ही में केंद्र सरकार ने कई ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर बैन लगाया है। उर्वशी इस प्लेटफॉर्म की ब्रांड एंबेसडर हैं और उन्होंने ‘वनएक्सबेट’ ऐप का प्रचार किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर उपलब्ध है।

ईडी की जांच में सामने आया है कि कई ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म गैरकानूनी तरीके से भारत में कारोबार फैला रहे हैं, जिनमें 1xBet भी शामिल है। जांच एजेंसी यह समझना चाहती है कि इन सेलेब्रिटीज़ की भूमिका इन ऐप्स के प्रचार और पब्लिसिटी में किस हद तक रही।

सूत्रों के अनुसार, ED जल्द ही इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कुछ खिलाड़ियों और अभिनेताओं की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क कर सकता है। जांच में पाया गया कि कुछ हस्तियों ने विज्ञापन शुल्क का इस्तेमाल संपत्तियां हासिल करने में किया, जिसे पीएमएलए के तहत ‘अपराध से अर्जित आय’ माना जाएगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale