रायपुर में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; देशी कट्टा और हथियार बरामद

पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले की जाँच शुरू की। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दो संदिग्धों की पहचान की।

Raipur: Two Arrested for Vicious Assault on Youth; Country-Made Pistol and Weapons Seized
Raipur: Two Arrested for Vicious Assault on Youth; Country-Made Pistol and Weapons Seized

रायपुर, छत्तीसगढ़: राजधानी रायपुर के तेंदुआ इलाके में एक युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, एक लोहे का पाइप और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। यह घटना आमानाका थाना क्षेत्र में हुई।

जानकारी के मुताबिक, 14 सितंबर की रात को अजय साहू (उर्फ जागेश्वर साहू) नाम का युवक तेंदुआ रामा टीएमटी के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था। अजय के सिर में गंभीर चोट लगी थी और वह बेहोश था। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अजय के पिता प्रकाश साहू की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।

Raipur: Two Arrested for Vicious Assault on Youth; Country-Made Pistol and Weapons Seized

पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले की जाँच शुरू की। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दो संदिग्धों की पहचान की।

पूछताछ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों, सोहेल राणा (18 वर्ष) और दिलशाद अंसारी (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि घटना की रात उनका अजय साहू और उसके दोस्तों से विवाद हो गया था, जिसके बाद उन्होंने लोहे के पाइप से अजय के सिर पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale