गाजीपुर में पुलिस लाठीचार्ज के बाद दो बीजेपी नेताओं की मौत, 12 पुलिसकर्मी सस्पेंड

लाठीचार्ज में गंभीर रूप से घायल हुए स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेश राय ‘बागी’ और विकलांग बीजेपी कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय ने गुरुवार सुबह दम तोड़ दिया। सियाराम के पिता गिरजा उपाध्याय ने घटना की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

Ghazipur: Two BJP Leaders Die After Police Lathi Charge, 12 Police Personnel Suspended
Ghazipur: Two BJP Leaders Die After Police Lathi Charge, 12 Police Personnel Suspended

गाजीपुर: जिले में थाने के सामने धरना दे रहे बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज के बाद हालात बेकाबू हो गए। इस घटना में दो नेताओं की मौत हो गई, जबकि कई कार्यकर्ता घायल बताए जा रहे हैं। मामले में नोनहरा थाने के एसओ समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है और 6 अन्य पर भी कार्रवाई की गई है। नेताओं की मौत के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।

घटना बीते मंगलवार की है, जब पूर्व छात्र नेता राजेश राय ‘बागी’ और विपुल मिश्रा समेत 24 बीजेपी कार्यकर्ता जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नोनहरा थाने के गेट पर धरने पर बैठ गए थे। आरोप है कि देर रात पुलिस ने धरना दे रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया।

लाठीचार्ज में गंभीर रूप से घायल हुए स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेश राय ‘बागी’ और विकलांग बीजेपी कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय ने गुरुवार सुबह दम तोड़ दिया। सियाराम के पिता गिरजा उपाध्याय ने घटना की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

इस मामले में एसपी डॉ. इरज राजा ने संज्ञान लेते हुए थाने के एसओ समेत कुल 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। फिलहाल इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और माहौल शांत कराने की कोशिशें जारी हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale