लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘शिक्षक दिवस’ की बधाई देते हुए पूर्व राष्ट्रपति और ‘भारत रत्न’ से सम्मानित महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का योगदान हम सभी के लिए प्रेरणा है।
सीएम योगी ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर लिखा, “पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद, ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं प्रदेश वासियों को ‘शिक्षक दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!”
उन्होंने आगे लिखा कि भारतीय संस्कृति एवं वेदांत दर्शन को वैश्विक पटल पर प्रतिष्ठित कर ‘आधुनिक भारत-शिक्षित भारत’ के निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान हम सभी के लिए प्रेरणा है।
पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद, ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं प्रदेश वासियों को ‘शिक्षक दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 5, 2025
भारतीय संस्कृति एवं वेदांत दर्शन को वैश्विक पटल पर प्रतिष्ठित कर ‘आधुनिक भारत-शिक्षित भारत’ के निर्माण… pic.twitter.com/XiU3FVAECz
