रघुराज सिंह का विवादित बयान: रामजीलाल सुमन को बताया ‘मुगलों की नाजायज औलाद’, हमलावरों की तारीफ

रघुराज सिंह ने हमला करने वाले युवकों की तारीफ करते हुए कहा, “मैं उन बच्चों की सराहना करता हूं। उन्होंने बिल्कुल सही किया। इन्हें हर मोर्चे पर विफल करना चाहिए।”

Raghuraj Singh
Raghuraj Singh

उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने रामजीलाल सुमन के काफिले पर हुए हमले को लेकर विवादित टिप्पणी की है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए रघुराज सिंह ने कहा, “इनके साथ ऐसा होना स्वाभाविक है।”

रामजीलाल सुमन और उनके समर्थकों पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, “ये मुगलों की नाजायज औलाद हैं। ये लोग अपने बाप को बाप कहने को तैयार नहीं, बल्कि वोट के लिए आक्रांताओं को अपना बाप मानते हैं। ऐसे लोगों के साथ ऐसा ही होना चाहिए।”

रघुराज सिंह ने हमला करने वाले युवकों की तारीफ करते हुए कहा, “मैं उन बच्चों की सराहना करता हूं। उन्होंने बिल्कुल सही किया। इन्हें हर मोर्चे पर विफल करना चाहिए।”

इतना ही नहीं, उन्होंने ऐतिहासिक उदाहरण देते हुए कहा कि राणा सांगा ने 80 घाव लगने के बावजूद देश के लिए लड़ाई लड़ी थी और आज भी देशभक्तों को वैसा ही जज्बा दिखाना चाहिए।

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए रघुराज सिंह ने कहा, “आगामी चुनाव में हम बता देंगे कि ठाकुरों से पंगा लेना अखिलेश यादव के लिए भारी पड़ेगा।”

उनके इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है और विपक्षी दलों द्वारा तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale