प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष, महामहिम एंटोनियो कोस्टा, और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष, महामहिम उर्सुला वॉन डेर लेयेन, के साथ टेलीफोन पर संयुक्त बातचीत की।
दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक ताकतों के रूप में, भारत और यूरोपीय संघ के बीच विश्वास, साझा मूल्यों और भविष्य के लिए एक समान दृष्टिकोण पर आधारित मजबूत और घनिष्ठ संबंध हैं। नेताओं ने वैश्विक मुद्दों के संयुक्त समाधान, स्थिरता को बढ़ावा देने और पारस्परिक समृद्धि के लिए नियम-आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने में भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी की भूमिका पर जोर दिया।
नेताओं ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, निवेश, नवाचार, स्थिरता, रक्षा, सुरक्षा और आपूर्ति शृंखला जैसे प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति का भी स्वागत किया। इसके साथ ही, उन्होंने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की वार्ता के जल्द समापन और आईएमइइसी गलियारे के कार्यान्वयन के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
We had the pleasure of speaking with Prime Minister @narendramodi.
— Ursula von der Leyen (@vonderleyen) September 4, 2025
We warmly welcome India’s continued engagement with President Zelenskyy.
India has an important role to play in bringing Russia to end its war of aggression and helping create a path towards peace.
This war… pic.twitter.com/ri5Vkep6MQ
फरवरी में यूरोपीय संघ के आयुक्तों की भारत की ऐतिहासिक यात्रा के बाद, नेताओं ने जल्द ही भारत में अगले भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के आयोजन पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों नेताओं को इसके लिए भारत आमंत्रित किया।
नेताओं ने यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने के प्रयासों सहित आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री मोदी ने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान और शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया।
बातचीत के अंत में, नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।
Had a very good conversation with European Council President António Costa and European Commission President Ursula von der Leyen. Reaffirmed our shared commitment for an early conclusion of the India-EU FTA and implementation of the IMEEC corridor. Exchanged views on issues of…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 4, 2025
