बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी के डिरेल होने की घटना सामने आई है। अनियंत्रित होकर मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है।
घटना के बाद रेलवे के आला अधिकारी और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत व मरम्मत कार्य में जुट गए।
टूडला से आ रही इस मालवाहक ट्रेन के डिब्बों और रेलवे लाइन को ठीक करने के लिए तकनीकी अफसर लगातार काम कर रहे हैं।
रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और डिरेलमेंट के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
