मुख्यमंत्री योगी ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी: ‘PDA’ पर साधा निशाना, बोले- ‘ये लोग समाज को बांट रहे हैं’

मुख्यमंत्री ने PDA की आलोचना करते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जो हर पर्व-त्योहार पर दंगे करवाते थे, कांवड़ यात्रा पर रोक लगाते थे और दुर्गा पूजा जैसे अनुष्ठानों को होने नहीं देते थे।

CM Yogi Pays Tribute to Kalyan Singh, Targets 'PDA'
CM Yogi Pays Tribute to Kalyan Singh, Targets 'PDA'

अलीगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह ने अपने कार्यकाल में यह दिखाया कि राज्य में कानून का राज कैसा होना चाहिए और कैसे विरासत और विकास की यात्रा साथ-साथ चल सकती है।

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले साढ़े आठ सालों में उत्तर प्रदेश दंगा, गुंडागर्दी और माफियागिरी से मुक्त हुआ है, लेकिन अब कुछ लोग फिर से ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ (PDA) के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “आज उनकी पीड़ा है कि उत्तर प्रदेश, देश के विकास का ग्रोथ इंजन कैसे बन रहा है।”

मुख्यमंत्री ने PDA की आलोचना करते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जो हर पर्व-त्योहार पर दंगे करवाते थे, कांवड़ यात्रा पर रोक लगाते थे और दुर्गा पूजा जैसे अनुष्ठानों को होने नहीं देते थे। उन्होंने कल्याण सिंह को नमन करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता और हर रामभक्त की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale