उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। गठबंधन की ओर से पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसकी घोषणा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की।
बी. सुदर्शन रेड्डी 79 वर्ष के हैं और गुवाहाटी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस भी रह चुके हैं। इससे पहले, भाजपा ने 17 अगस्त को एनडीए की तरफ से महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना उपराष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया था।
सभी विपक्षी पार्टियों ने मिलकर उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए एक उम्मीदवार चुना है।
— Congress (@INCIndia) August 19, 2025
मुझे ख़ुशी है कि सभी दल एकजुट होकर सहमत हुए हैं। ये लोकतंत्र और संविधान के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
जब कभी संविधान खतरे में होता है तो हम सब मिलकर उसे बचाने के लिए लड़ते हैं। हमने तय किया है… pic.twitter.com/OerCmfb1Ne
