अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने आवास पर फहराया तिरंगा

Amit Shah Hoists Tricolour at his Residence as Part of 'Har Ghar Tiranga' Campaign
Amit Shah Hoists Tricolour at his Residence as Part of 'Har Ghar Tiranga' Campaign

नई दिल्ली: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

एक्स (पहले ट्विटर) प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “आज #HarGharTiranga अभियान के अंतर्गत अपने आवास पर तिरंगा फहराया। मोदी जी के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज देश को एकता के सूत्र में पिरोने और राष्ट्रप्रेम की भावना को और भी प्रबल बनाने वाला जन-अभियान बन गया है। यह अभियान दर्शाता है कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग, तप और समर्पण से जिस आजाद भारत का सपना साकार किया था, उसे विकसित और सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए 140 करोड़ देशवासी संकल्पित हैं।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale