चंडीगढ़: राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी और पंजाब के सांसद सुखजिंदर रंधावा ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पंजाब को गैंगस्टरों का स्वर्ग बना दिया है।
अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा,
“जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। मेरे एक साथी ने मेरे बेटे से मुलाकात की और जाने के एक घंटे के भीतर ही आज उस पर गोलियां चला दीं।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं संसद सत्र के लिए दिल्ली में हूँ – कोई गैंगस्टर मुझे हिला नहीं सकता!”
रंधावा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए लिखा, “@BhagwantMann और @ArvindKejriwal ने पंजाब को गैंगस्टरों का स्वर्ग बना दिया है जहाँ कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।”
Jailed gangster Jaggu Bhagwanpuriya has threatened to kill my son.
— Sukhjinder Singh Randhawa (@Sukhjinder_INC) July 31, 2025
One of my associates met my son and within one hour of leaving he was fired upon today.
I am in Delhi for the Parliament session – NO GANGSTER CAN SHAKE ME! @BhagwantMann and @ArvindKejriwal have turned…
