उत्तराखंड सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सड़क दुर्घटना में जानमाल की हानि से दुखी हूँ। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

PM Modi Expresses Grief Over Uttarakhand Road Accident
PM Modi Expresses Grief Over Uttarakhand Road Accident

पिथौरागढ़, उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के निकट परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और प्रत्येक घायल के लिए 50,000 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है।

पीएमओ इंडिया के आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से पोस्ट में कहा गया:

“उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सड़क दुर्घटना में जानमाल की हानि से दुखी हूँ। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये दिए जाएँगे: PM @narendramodi”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale