PM मोदी ने भारत, हंगरी, पोलैंड और अमेरिका के अंतरिक्ष मिशन के सफल प्रक्षेपण का किया स्वागत, शुभांशु शुक्ला को दी शुभकामनाएँ

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “हम भारत, हंगरी, पोलैंड और अमरीका के अंतरिक्ष यात्रियों के अंतरिक्ष मिशन के सफल प्रक्षेपण का स्वागत करते हैं।

PM Modi Welcomes Multi-Nation Launch, Wishes Shubhanshu Shukla Success
PM Modi Welcomes Multi-Nation Launch, Wishes Shubhanshu Shukla Success

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत, हंगरी, पोलैंड और अमरीका के अंतरिक्ष यात्रियों के मिशन के सफल प्रक्षेपण का गर्मजोशी से स्वागत किया है। इस ऐतिहासिक अभियान में भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भी शामिल हैं, जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर जाने वाले पहले भारतीय बनने की ओर अग्रसर हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “हम भारत, हंगरी, पोलैंड और अमरीका के अंतरिक्ष यात्रियों के अंतरिक्ष मिशन के सफल प्रक्षेपण का स्वागत करते हैं।

भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय बनने की राह पर हैं। वे अपने साथ 1.4 अरब भारतीयों की इच्छाओं, आशाओं और आकांक्षाओं के साथ इस अभियान पर हैं।

उन्हें और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को सफलता की शुभकामनाएं!”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale