नई दिल्ली: माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ कल, 24 जून को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का दौरा करेंगे।
अपने इस दौरे पर, उपराष्ट्रपति भगवानपुर स्थित एल.एन. मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। वे इस अवसर पर कॉलेज के छात्रों और संकाय सदस्यों को संबोधित करेंगे।
