कॉर्क, आयरलैंड: एयर इंडिया फ्लाइट 182 (कनिष्क) बम विस्फोट की 40वीं वर्षगांठ पर आयरलैंड के प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन ने कॉर्क के अहाकिस्ता स्मारक स्थल पर पहुंचकर 329 मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह भयावह आतंकी घटना 23 जून 1985 को घटी थी, जब बब्बर खालसा नामक खालिस्तानी आतंकी संगठन ने एयर इंडिया की फ्लाइट 182 को बम विस्फोट से उड़ा दिया था। यह विस्फोट आयरलैंड के तट से कुछ ही दूर, अटलांटिक महासागर के ऊपर हुआ था, जिसमें विमान में सवार 329 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकांश भारतीय और कनाडाई नागरिक थे।
शोकसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री मार्टिन ने कहा, “उस सुबह आयरलैंड के आकाश में 329 निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। समय के साथ इस त्रासदी का महत्व कभी कम नहीं होगा। यह केवल एक वैश्विक आतंकी घटना नहीं, बल्कि सैकड़ों परिवारों की एक गहरी व्यक्तिगत क्षति है, जिसे हमें कभी नहीं भूलना चाहिए।”
इस अवसर पर मृतकों के परिजन, भारतीय मूल के नागरिक, स्थानीय प्रतिनिधि और भारतीय दूतावास के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
कनिष्क विस्फोट को आज भी नागरिक उड्डयन इतिहास की सबसे घातक आतंकवादी घटनाओं में गिना जाता है।
It was a privilege to attend the commemoration to mark 40 years since the Air India disaster in West Cork.
— Micheál Martin (@MichealMartinTD) June 23, 2025
329 innocent people lost their lives over the skies of Ireland that morning, and the passing of time does not dim the scale of loss and of this atrocity. pic.twitter.com/eJ3EVKad0H
