छत्तीसगढ़ में भीषण बारिश के चलते गृहमंत्री अमित शाह के सभी कार्यक्रम रद्द

अपने अबूझमाड़-नारायणपुर दौरे के दौरान, गृहमंत्री को स्थानीय ग्रामीण लोगों से बातचीत करनी थी और क्षेत्र में चलाए जा रहे विकास कार्यों पर संवाद करना था।

Chhattisgarh: Amit Shah's Programs Cancelled Due to Heavy Rains
Chhattisgarh: Amit Shah's Programs Cancelled Due to Heavy Rains

रायपुर: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भीषण वर्षा के कारण केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आज होने वाले सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

गृहमंत्री शाह को आज छत्तीसगढ़ के कोर नक्सली इलाके, नारायणपुर के अबूझमाड़ और बीएसएफ कैंप इरकभट्टी में कार्यक्रमों में शामिल होना था।

अपने अबूझमाड़-नारायणपुर दौरे के दौरान, गृहमंत्री को स्थानीय ग्रामीण लोगों से बातचीत करनी थी और क्षेत्र में चलाए जा रहे विकास कार्यों पर संवाद करना था। ग्रामीणों के साथ संवाद के बाद, गृहमंत्री का बीएसएफ कैंप में जवानों के साथ संवाद और लंच करने का भी कार्यक्रम था।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale