इंस्टाग्राम पर फांसी लगाने जा रहे युवक की सरगुजा पुलिस ने बचाई जान, इंदौर साइबर सेल से मिला अलर्ट

अलर्ट मिलते ही नगर सीएसपी रोहित शाह के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक की पहचान की और समय रहते उसकी जान बचा ली।

Surguja Police Saves Youth Attempting Suicide on Instagram After Alert from Indore Cyber Cell
Surguja Police Saves Youth Attempting Suicide on Instagram After Alert from Indore Cyber Cell

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक युवक की जान उस समय बच गई, जब उसने इंस्टाग्राम पर लाइव फांसी लगाने का प्रयास किया। युवक उधार दी गई रकम वापस न मिलने के तनाव में था और इसी मानसिक दबाव में उसने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या की चेतावनी पोस्ट कर दी।

जानकारी के अनुसार, युवक ने अपने दोस्त को 2 लाख रुपये उधार दिए थे, लेकिन जब लंबे समय तक रकम वापस नहीं मिली, तो वह मानसिक रूप से टूट गया। बुधवार को उसने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगाने की कोशिश की।

इस बीच, इंदौर की साइबर सेल ने इंस्टाग्राम पोस्ट को गंभीरता से लेते हुए सरगुजा पुलिस को अलर्ट किया। अलर्ट मिलते ही नगर सीएसपी रोहित शाह के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक की पहचान की और समय रहते उसकी जान बचा ली।

घटना अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale