केंद्र में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाएगी। “संकल्प से सिद्धि” नामक यह अभियान 9 जून से 21 जून तक चलेगा।
इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। शहरों में मोहल्ला चौपाल और गांवों में ग्रामीण चौपाल का आयोजन होगा। 15 से 17 जून तक प्रत्येक शक्ति केंद्र में चौपालें लगाई जाएंगी।
इसके साथ ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बीजेपी सभी मंडलों में योग शिविर भी आयोजित करेगी।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं ताकि अभियान को ज़मीनी स्तर तक प्रभावी रूप से चलाया जा सके। पार्टी का उद्देश्य मोदी सरकार की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी हर घर तक पहुंचाना है।
