आज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और इस अवसर पर देश भर में तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) तथा केंद्रीय मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की सार्वजनिक सेवा के लिए उन्हें आशीर्वाद देने के उद्देश्य से दीया जलाने का आह्वान किया है। इसके साथ ही, बीजेपी आज से लेकर 17 अक्टूबर तक ‘संकल्प सेवा अभियान’ की शुरुआत कर रही है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के इस खास मौके पर देश और दुनिया के तमाम दिग्गज नेताओं, हस्तियों और आम नागरिकों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सुबह से ही #HappyBdayPMModi शीर्ष पर ट्रेंड कर रहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में विगत 25 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति और नई दिशा दी है। राष्ट्रपति ने कहा कि देशवासी सांस्कृतिक गौरव के साथ आधुनिक प्रगति के मार्ग पर चलते हुए विरासत और विकास के समन्वय को साकार कर रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र-निर्माण के अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रार्थना की।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विगत 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं तथा समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति एवं नई दिशा प्रदान की है। सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ…
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 17, 2026
विपक्ष के नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
विपक्ष के प्रमुख नेताओं ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने X पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।
Happy birthday to PM Narendra Modi ji. Wishing you good health and a long life.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की।
Best wishes to Prime Minister, Shri Narendra Modi Ji on his birthday. May he be blessed with good health and long life. @narendramodi
— Mallikarjun Kharge (@kharge) September 17, 2026
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सक्रिय और सार्थक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई और स्वस्थ एवं सक्रिय सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएँ!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 17, 2026
केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी अध्यक्ष की प्रतिक्रिया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री को अथक परिश्रम, त्याग और दूरदर्शिता का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका जीवन तप, त्याग और अटूट संकल्प की गाथा है। उन्होंने प्रार्थना की कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को सिद्ध करे।
अथक परिश्रम, त्याग और दूरदर्शिता के प्रतीक प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
— Amit Shah (@AmitShah) September 17, 2026
कर्म को साधना और राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाकर चलने वाले मोदी जी का जीवन तप, त्याग और अटूट संकल्प की गाथा है। सेवा और समर्पण से भरी उनकी यात्रा करोड़ों देशवासियों…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास से बढ़ रहा है। आधारभूत संरचना, डिजिटल कनेक्टिविटी, गरीब कल्याण और सुशासन से नागरिकों का जीवन अधिक सुगम व पारदर्शी हुआ है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 17, 2026
मोदी जी के नेतृत्व में भारत ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। आधारभूत संरचना से लेकर डिजिटल कनेक्टिविटी तक, गरीब कल्याण से लेकर नवाचार और उद्यमिता तक, हमने हर क्षेत्र में…
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उन्हें 140 करोड़ देशवासियों का नेता बताते हुए कहा कि ‘नेशन फर्स्ट’ के संकल्प के साथ उनकी यात्रा सेवा, सुशासन और जनकल्याण की एक प्रेरक गाथा है, जिसके मार्गदर्शन में भारत आत्मनिर्भरता के नए आयाम गढ़ रहा है।
राष्ट्रसेवा और समर्पण के पर्याय, 140 करोड़ देशवासियों के नेतृत्वकर्ता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
— Nitin Nabin (@NitinNabin) September 17, 2026
‘Nation First’ के संकल्प के साथ आपकी यह यात्रा सेवा, सुशासन और जनकल्याण की एक प्रेरक गाथा रही है। यह यात्रा किसी एक व्यक्ति की नहीं,… pic.twitter.com/eGc7ejzrN5
मुख्यमंत्रियों के बधाई संदेश और विशेष योजनाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और सुशासन को सर्वोपरि बनाकर नई चेतना जगाई है। उनके 76वें जन्मदिवस पर वाराणसी से सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ हो रहा है। इसके साथ ही लखनऊ में भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के अंतर्गत स्वदेशी मेला 2026 आधारित प्रदर्शनी, मार्जिन मनी ऋण पोर्टल का शुभारंभ तथा लाभार्थियों को चेक व टूलकिट वितरित किए जाएंगे।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा को साधना, सुशासन को संकल्प और राष्ट्र निर्माण को सर्वोपरि ध्येय बनाकर जन-जन के जीवन में परिवर्तन की नई चेतना जगाई है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 17, 2026
आज उनके 76वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देशवासियों के जीवन में नए अवसरों का संचार हुआ है। उन्होंने बाबा केदारनाथ से प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।
माँ भारती के अनन्य साधक, युवा, किसान और गरीब कल्याण हेतु सदैव समर्पित, विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 17, 2026
आपके मार्गदर्शन में भारत ने आत्मविश्वास, नवाचार और विकास की नई ऊंचाइयों को… pic.twitter.com/ad6vrkUKHA
