गुजरात में PM मोदी का दो दिवसीय दौरा शुरू: 3 रोड शो और करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन

वडोदरा में 500 मीटर लंबे रोड शो के दौरान महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री इस दौरे में कुल 3 रोड शो और तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

PM Modi Begins Two-Day Gujarat Visit with Roadshows, Inaugurates Multi-Crore Projects
PM Modi Begins Two-Day Gujarat Visit with Roadshows, Inaugurates Multi-Crore Projects

वडोदरा: ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। वडोदरा एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया, जहां हजारों महिलाओं ने शादी का सिंदूर लगाकर और पारंपरिक परिधान में पहुंचकर उनका अभिनंदन किया।

एयरपोर्ट से लेकर शहर तक S-400, ब्रह्मोस और सैनिकों के कटआउट्स सजाए गए थे। कई जगहों पर प्रधानमंत्री की तस्वीरें सैनिकों के साथ प्रदर्शित की गईं। इस दौरान दो दिव्यांग बच्चे व्हीलचेयर पर अपनी मां के साथ पहुंचे। उन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” की टोपी पहन रखी थी और प्रधानमंत्री को उपहार में देने के लिए खुद से बनाई गई राम-सीता की सुंदर पेंटिंग साथ लाई थी।

वडोदरा में 500 मीटर लंबे रोड शो के दौरान महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री इस दौरे में कुल 3 रोड शो और तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सुबह 10 बजे से पहले वडोदरा पहुंचे प्रधानमंत्री दाहोद में जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वे रेलवे की कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद पीएम भुज और अहमदाबाद में रोड शो करेंगे और रात को राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 27 मई को प्रधानमंत्री गांधीनगर में महात्मा मंदिर में शहरी विकास मंत्रालय के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, फिर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे में कुल 77,400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें दाहोद संयंत्र में बने पहले इलेक्ट्रिक इंजन को हरी झंडी, वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस, वेरावल-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस, और कटोसन-कलोल मालगाड़ी लाइन जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं।

भुज में ही 53,400 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले सोलर, जल, सड़क और थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स का भी प्रधानमंत्री उद्घाटन और भूमि पूजन करेंगे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale