दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश और कांवड़ यात्रा की दोहरी मार; कालिंदी कुंज से नोएडा-दिल्ली बॉर्डर तक थमी रफ्तार

Delhi Rain & Traffic Jam Today: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह हुई झमाझम बारिश और सावन शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा की भारी आवाजाही से भीषण ट्रैफिक जाम लग गया है। डीएनडी, कालिंदी कुंज, आश्रम चौक और नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। जानिए ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी और प्रभावित रास्ते।

बारिश और कांवड़ यात्रा से दिल्ली-NCR में भारी जाम
बारिश और कांवड़ यात्रा से दिल्ली-NCR में भारी जाम

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश और सावन शिवरात्रि के उपलक्ष्य में कांवड़ियों की भारी आवाजाही के कारण जनजीवन और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दफ़्तर जाने के समय बारिश शुरू होने से नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को सड़कों पर भारी जलभराव और लंबे ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली-गाजियाबाद कॉरिडोर और जीटी रोड पर कांवड़ यात्रा के कारण पहले से ही यातायात का दबाव था, जो तेज बारिश के बाद और विकराल हो गया। इसके अलावा कालिंदी कुंज, रोहिणी, ग्रेटर कैलाश, उत्तम नगर, राधाकृष्णन मार्ग, अबाई मार्ग, एलएसआर कॉलेज से नेहरू प्लेस, डीएनडी फ्लाईवे और नोएडा-दिल्ली बॉर्डर वाले रास्तों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। फरीदाबाद और बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करने वाले रास्तों पर भी शिवरात्रि के चलते भारी दबाव बना हुआ है।

कांवड़ यात्रा को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी थी। पुलिस के मुताबिक आश्रम चौक, मथुरा रोड और बदरपुर मार्ग पर कांवड़ यात्रा से जुड़े प्रतिबंध लागू रहने से मध्य, दक्षिणी दिल्ली और फरीदाबाद के बीच आवागमन करने वाले लोगों को देरी का सामना करना पड़ सकता है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जोड़ने वाली सड़कों पर किए गए डायवर्जन और बारिश की दोहरी मार से फिलहाल दिल्ली-एनसीआर की रफ्तार थम सी गई है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale