वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने संकेत दिया है कि केवल Apple ही नहीं, बल्कि अब Samsung सहित अन्य स्मार्टफोन भी अमेरिका में महंगे हो सकते हैं। ट्रम्प प्रशासन ने घोषणा की है कि उन सभी स्मार्टफोनों पर अतिरिक्त टैरिफ़ लगाए जाएंगे जिनकी बिक्री अमेरिका में होती है। यह फैसला तब लिया गया जब उन्हें यह सुझाव दिया गया कि केवल Apple पर 25% का टैरिफ़ लगाना अनुचित होगा।
राष्ट्रपति ट्रम्प ने स्पष्ट किया कि वे नहीं चाहते कि फोन भारत जैसे देशों में बनें और अमेरिका में बिकें। उनका यह बयान ‘अमेरिका फर्स्ट’ की नीति के तहत घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आया है।
Samsung वर्तमान में अमेरिका में अपनी गैलेक्सी सीरीज़ के साथ Apple को कड़ी टक्कर दे रहा है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि टैरिफ़ की नई व्यवस्था जून के अंत से लागू हो जाएगी। इसके अलावा, शुक्रवार को यह भी फैसला लिया गया कि 1 जून से यूरोपीय संघ (EU) से होने वाले सभी आयात पर 50% का टैरिफ़ अमेरिकी सरकार को देना होगा।
