अमृत भारत स्टेशन योजना: PM मोदी करेंगे 103 स्टेशनों का उद्घाटन, छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशन शामिल

अमृत भारत स्टेशन योजना का लक्ष्य देश भर के कुल 1337 स्टेशनों का आधुनिकीकरण करना है। इनमें से 103 स्टेशन अब पूरी तरह से तैयार हैं और उद्घाटन के लिए प्रतीक्षारत हैं।

Amrit Bharat Station Scheme: PM Modi to Unveil 103 Stations, 5 Located in Chhattisgarh
Amrit Bharat Station Scheme: PM Modi to Unveil 103 Stations, 5 Located in Chhattisgarh

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश भर में पुनर्विकसित किए गए 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इस महत्वपूर्ण अवसर पर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अमृत भारत स्टेशन योजना का लक्ष्य देश भर के कुल 1337 स्टेशनों का आधुनिकीकरण करना है। इनमें से 103 स्टेशन अब पूरी तरह से तैयार हैं और उद्घाटन के लिए प्रतीक्षारत हैं।

इन 103 स्टेशनों में छत्तीसगढ़ राज्य के 05 स्टेशन भी शामिल हैं, जिनमें:

  • बिलासपुर मंडल का अंबिकापुर स्टेशन
  • रायपुर मंडल के उरकुरा और भिलाई स्टेशन
  • भानुप्रतापपुर स्टेशन
  • नागपुर मंडल का डोंगरगढ़ स्टेशन

इन स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई आधुनिक बदलाव किए गए हैं। इनमें भव्य प्रवेश द्वार, आकर्षक फसाड, हाई मास्ट लाइटिंग, आधुनिक प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, मॉर्डन टॉयलेट, दिव्यांगजनों के लिए सुगम रैंप, प्लेटफॉर्म शेल्टर, कोच इंडिकेशन सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले शामिल हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale