नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा इलाके में आज एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर ई-रिक्शा चार्ज करते समय आग लग गई। इस घटना में दो बच्चों समेत छह लोगों का दम घुटने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय सनी इस आग में 5-10% तक झुलस गया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सभी पीड़ितों को आगे के इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
