देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में 16वें वित्त आयोग की टीम महत्वपूर्ण बैठक कर रही है। यह टीम अगले पांच वर्षों के लिए राज्यों को दिए जाने वाले अनुदान और करों में हिस्सेदारी का निर्धारण करने के उद्देश्य से राज्य सरकार के उच्च अधिकारियों के साथ गहन चर्चा में जुटी है।
बैठक के दौरान उत्तराखंड सरकार की ओर से आयोग की टीम के समक्ष एक विस्तृत प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसमें राज्य की वित्तीय आवश्यकताओं और विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला गया है।
